फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनोखा अंदाज: हिमाचल में पर्यटकों को सबक सिखा रहा मासूम, डंडे से रोककर पूछ रहा- कहां है मास्क?

Tue, 06 Jul 2021 06:48 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला/शिमला

सार

बच्चा हाथ में प्लास्टिक का डंडा लिए हर आने जाने-वाले से एक सवाल कर रहा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बच्चा पर्यटकों से यह सवाल करता दिखाई दे रहा है कि आपका मास्क कहां है। 
विज्ञापन
बिना मास्क घूम रहे पर्यटकों को ऐसे सबक सिखा बच्चा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 बंदिशों में प्रदेश सरकार की ओर से छूट देने के बाद राज्य में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। लेकिन कई जगह कोविड सुरक्षा प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ रही हैं। सैलानी बिना मास्क घूमते नजर आ रहे हैं। वहीं, कांगड़ा जिले के मैक्लोडगंज में भागसू नाग मंदिर के बाहर खड़ा एक बच्चा अनोखे अंदाज में सैलानियों को मास्क पहनने के लिए  जागरूक कर रहा है। बच्चा हाथ में प्लास्टिक का डंडा लिए हर आने जाने-वाले से एक सवाल कर रहा है।

विज्ञापन


इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें बच्चा पर्यटकों से यह सवाल करता दिखाई दे रहा है कि आपका मास्क कहां है। वहां से गुजरने से वाले ज्यादातर लोगों ने मास्क नहीं पहने हैं। जिन्होंने मास्क नहीं पहना है बच्चा उन्हें प्लास्टिक के डंडे का डर दिखा रहा है।  कुछ पर्यटक उसे भी आंखें दिखा रहे हैं तो कुछ उसके सिर पर हाथ लगाकर आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन किसी के पास उसके सवाल का जवाब नहीं है कि मास्क कहां है। कोविड नियमों के पालन के लिए जो काम पुलिस को करना चाहिए था, वह यह बच्चा कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें