फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla Apple: अहमदाबाद में जुब्बल के बागवान को सेब का मिला रिकॉर्ड दाम, 1400 में बिका पांच किलो का बॉक्स

Sat, 17 Aug 2024 06:38 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

नरोड़ा फल मंडी में शिमला जिले के जुब्बल विकासखंड के नंदपुर क्षेत्र के बागवान चंदन शर्मा को सेब के 1400 रुपये प्रति लेयर दाम मिले। 
विज्ञापन
1400 में बिका पांच किलो का बॉक्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 अहमदाबाद की नरोड़ा फल मंडी में शिमला जिले के जुब्बल विकासखंड के नंदपुर क्षेत्र के बागवान चंदन शर्मा को सेब के 1400 रुपये प्रति लेयर दाम मिले। यह अब तक इस सीजन का रिकॉर्ड दाम है। जुब्बल का बागवान नाशपती के साथ स्पर की एडम जेड वन किस्म के सेब की सिंगल लेयर की सैंपल के तौर पर 10 पेटियां लेकर अहमदाबाद गया था। यहां उसे 280 रुपये प्रतिकिलो तक दाम मिले। फसल के बेहतर दाम मिलने से बागवान का चेहरा खिल गया। एक पेटी का वजन पांच किलो ग्राम था। चंदन शर्मा ने बताया एडम जेड वन किस्म सिडलिंग से तैयार किया है। इसे तैयार होने में करीब तीन महीने का समय लग जाता है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब ज्यादातर बागवान रूट स्टॉक की तरफ जा रहे हैं। यदि बागवान रूट स्टॉक के मुकाबले 50 फीसदी मेहनत भी सिडलिंग से सेब को तैयार करने में करें तो उसे इसका बहुत अच्छा परिणाम देखने को मिल सकता है। अहमदाबाद फल मंडी के आढ़ती अमित ने बताया कि शिमला से बेहतर गुणवत्ता वाले स्पर की खेप मंडी में पहुंची थी। इसके चलते इसे बेहतर दाम मिल हैं। यह अहमदाबाद फल मंडी का अब तक सबसे अधिक दाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें