हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड
- फोटो : संवाद
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च, 2024 में आयोजित की गई राज्य मुक्त विद्यालय की दसवीं कक्षा की परीक्षा का पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम घोषित कर दिया है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने बताया कि संबंधित परीक्षार्थी अपने पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण के परिणाम को बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए बोर्ड की शाखाओं से भी संपर्क कर सकते हैं।