जनवरी महीने में किस साल में कितनी हुई बारिश...
साल वास्तविक सामान्य अंतर
2007 0.1 93.8 - 99
2008 107.3 99.9 7
2009 48.1 99.9 - 52
2010 17.3 99.9 - 83
2011 35.1 97.9 - 64
2012 121.9 92.5 32
2013 75.6 92.5 - 18
2014 66.3 92.5 - 28
2015 67.2 92.5 - 27
2016 18.4 92.5 - 80
2017 157.6 97.5 62
2018 0.2 53.3 - 99
हिमाचल सहित पूरे उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने पर ही बारिश होती है। इस बार पश्चिमी विक्षोभ बहुत कमजोर रहा है। इस कारण अभी तक प्रदेश में बारिश-बर्फबारी नहीं हो रही है। आने वाले दिनों में भी प्रदेश में बारिश होने की संभावना कम है। 23 जनवरी को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने के आसार है।- डॉ. मनमोहन सिंह, निदेशक मौसम विज्ञान केंद्र शिमला
जनवरी में बारिश न होने से उपजे हालात की ग्राउंड रिपोर्ट मांगी गई है। जिला उपायुक्तों से कहा गया है कि वह नुकसान, बुआई क्षेत्र, ग्राउंड वाटर लेवल जैसे बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करें। इसके बाद किसानों-बागवानों के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे।-ओंकार शर्मा, प्रधान सचिव राजस्व