सुक्खू ने कहा कि ई-परिवार पोर्टल के माध्यम से परिवार नकल, विवाह प्रमाण-पत्र और बीपीएल प्रमाण-पत्र जैसी सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध करवाई जा रही हैं। सरकार आधुनिक तकनीक के उपयोग से प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। सभी विभागों को डिजिटल समाधान अपनाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार हो सके, पारदर्शिता बढ़े और एक नागरिक-केंद्रित प्रणाली विकसित की जा सके। उन्होंने कहा कि यह पहल कागजी कार्रवाई को कम करने, प्रक्रियाओं को आसान बनाने और सरकारी सेवाओं को लोगों के घर-द्वार तक पहुंचाने में मदद करेगी। ई-परिवार पहल राज्य सरकार की डिजिटल हिमाचल की सोच का प्रमाण है, जिससे शासन को अधिक सुगम, प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है।