आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने रविवार को सोलन के कंडाघाट से राजधानी शिमला के कुफरी तक एनएच पर नाके लगाकर गाड़ियों की चैकिंग का अभियान चलाया।
इसमें टीम ने बिना बिल का सामान पकड़ा और पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स के मामले पकड़कर 96 हजार का टैक्स और पेनल्टी वसूल की। विभाग के सहायक आयुक्त सतीश शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि रविवार को विशेष अभियान पर भेजी गई टीम में ईटीओ इंद्र शर्मा, एईटीओ लाल चंद चौहान, इंस्पेक्टर हंस राज शर्मा और सहयोगी कर्मचारियों ने गाड़ियों की चैकिंग के दौरान 50 वाहनों से बिना बिल लाई जा रही बीड़ी-सिगरेट, सरिया और अन्य सामान पकड़ा।
पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स न चुकाने वाले वाहनों को पकड़कर मौके पर ही मालिकों से 96 हजार की टैक्स और पैनल्टी वसूल की।