बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते 11 मई को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में भर्ती करवाया गया। स्थिति में सुधार न होने पर 14 मई को उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। 20 मई को महिला को छुट्टी दे दी।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर उपमंडल की री पंचायत की 92 वर्षीय वृद्ध महिला लीला देवी कोरोना को मात देने के बाद घर लौट गई हैं। वह नेरचौक मेडिकल कॉलेज से स्वस्थ होकर घर पहुंचीं। उन्होंने छह मई को कोरोना के लक्षण आने पर हमीरपुर अस्पताल में टेस्ट करवाया गया। इसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उपचार शुरू किया। परिवार के बाकी पांच सदस्य भी संक्रमित हो गए।
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत के चलते 11 मई को कोविड केयर सेंटर हमीरपुर में भर्ती करवाया गया। स्थिति में सुधार न होने पर 14 मई को उन्हें नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा गया। सेहत में सुधार होने पर लीला देवी के दो पोते 16 मई को नेरचौक अस्पताल पहुंचे। इलाज के साथ 4 दिन तक पूरी देखभाल करने पर 20 मई को महिला को छुट्टी दे दी। कुछ दिन आराम करने के बाद लीला देवी अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। उपायुक्त हमीरपुर ने भी परिवार की मदद के निर्देश दिए थे।
महिला ने कहा कि स्थानीय विधायक राजेंद्र राणा और एचआरटीसी के वाइस चेयरमैन एवं पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री भी परिवार के साथ संपर्क में रहे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर व आर्ट ऑफ लिविंग की शिक्षक डॉ. दुर्गेश ठाकुर ने भी पूरा सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों ने लीला देवी के स्वस्थ होने पर प्रशासन, राजनेताओं, डॉक्टरों व ईसीएचएस के अधिकारियों का आभार जताया है। लीला देवी ने कहा कि कोरोना को किसी भी हालत में हराया जा सकता है। बशर्ते, आदमी हौसले के साथ समय पर टेस्ट और इलाज करवाए। इलाज में देरी जानलेवा हो सकती है।