फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क-पार्किंग समेत 18 नए प्रोजेक्टों को हरी झंडी, खर्च होंगे तीन करोड़

Sun, 19 May 2019 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

शहरवासियों को इसी साल कई नए पार्क और पार्किंग का तोहफा मिल सकता है। चुनाव आयोग से हरी झंडी मिलने के बाद नगर निगम ने 18 बड़े प्रोजेक्टों के टेंडर कॉल कर दिए हैं। अम्रुत मिशन के तहत करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से इन प्रोेजेक्टों का काम किया जाएगा। ज्यादातर प्रोजेक्ट तीन से पांच माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएंगे। लंबे समय से लटके पड़े इन प्रोजेक्टों का पैसा लैप्स होने का भी खतरा मंडराने लगा था।

विज्ञापन


इसीलिए नगर निगम ने आचार संहिता के बीच ही इनके टेंडर कॉल करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी। हाल ही में आयोग ने इसे मंजूरी दे दी जिसके बाद निगम ने तुरंत इनके आनलाइन टेंडर कॉल कर लिए हैं। शहर के बालूगंज, विकासनगर और न्यू शिमला में नई पार्किंग बनाई जाएंगी। कनलोग और बैनमोर वार्ड में पार्क बनाने की भी योजना है। कृष्णानगर, सांगटी, मल्याणा, भट्ठाकुफर और पटयोग में नालों के चैनलाइजेशन तथा ड्रेनेज सिस्टम के काम भी इस मिशन के तहत किए जा रहे हैं। इनमें से ज्यादातर प्रोजेक्ट लंबे समय से अटके हैं। देखना है इस बार निगम कब तक इनका काम पूरा कर पाता है।

विकासनगर पार्किंग अब खुद बनाएगा निगम
विकासनगर में पीपीपी मोड पर बनने वाली मल्टी स्टोरी पार्किंग और कामर्शियल कांप्लेक्स अब नहीं बनेगा। नगर निगम खुद यहां छोटी पार्किंग बनाएगा जिसमें सौ से अधिक वाहनों को पार्क करने की सुविधा दी जा सके। इस पार्किंग पर 1.11 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके टेंडर भी कॉल किए हैं। निगम मार्च 2020 तक इसका काम पूरा करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन


ये हैं पांच बड़े प्रोेजेक्ट
प्रोजेक्ट बजट
विकासनगर पार्किंग 1.11 करोड़
बालूगंज पार्किंग 53.22 लाख
(नजदीक जसवाल हाउस)
बालूगंज पार्किंग 42.33 लाख
ड्रेनेज कृष्णानगर 28.11 लाख
नेचर पाथ नजदीक रिज 12.41 लाख

कई प्रोजेक्टों को नहीं मिल रहे ठेकेदार
शहर में अम्रुत मिशन के तहत तैयार किए कई प्रोजेक्टों को ठेकेदार ही नहीं मिल रहे हैं। इनमें एसटीपी अपग्रेडेशेन के तीन प्रोेजेक्ट लंबे समय से अटके हैं। इन पर करीब 47 करोड़ रुपये खर्च होना है। कुल नौ प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में पड़ गए हैं। हालांकि, नगर निगम का दावा है कि जल्द ही दोबारा इनके टेंडर किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें