शिमला शहर के साथ लगते केल्टी इलाके में चल रहे जलसंकट पर अब आईपीएच विभाग सवालों के घेरे में आ गया है। लोग कई दिन से पानी की सप्लाई घटने की शिकायत करते रहे लेकिन विभाग के अफसर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करने की बजाय आचार संहिता के बहाने लोगों को टरकाते रहे।
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अब स्थानीय लोगों का गुस्सा फूटने लगा है। लोगों का कहना है कि कई दिन पहले ही सप्लाई घटने की शिकायत कर दी थी। लेकिन अधिकारी कहते रहे कि अभी आचार संहिता लगी है। चुनाव के बाद ही कुछ कर पाएंगे।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : अमर उजाला
अब हालात ऐसे हो गए कि हजारों लोगों को हफ्ते से पानी नहीं मिला है। पीने लायक पानी के लिए भी नाले की दौड़ लगानी पड़ रही है। पंचायत प्रधान जीत सिंह कंवर और स्थानीय लोग वीरवार देर शाम उपायुक्त से भी मिले और अपनी परेशानी बताई।
4 of 10
- फोटो : अमर उजाला
उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने तुरंत आईपीएच अधिकारियों को पेयजल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पेयजल जैसी मूलभूत सुविधा से लोगों को महरूम नहीं रखा जा सकता।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : अमर उजाला
इलाके की करीब सात हजार आबादी पेयजल संकट से जूझ रही है। इलाके में एमसी के भी दो दर्जन कनेक्शन हैं जिन्हें रोज पानी मिल रहा है। संकट सिर्फ उन घरों को झेलना पड़ रहा है जिन्हें आईपीएच पानी की सप्लाई करता है।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : अमर उजाला
स्थानीय निवासी गंगाराम, सुरेंद्र, विनोद और वंदना ने कहा कि एमसी टैंक से पानी की सप्लाई दी जा सकती है। इलाके में एमसी की जो लाइनें बिछी हैं, उन्हें आईपीएच के टैंक से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : अमर उजाला
पानी को लेकर मचे हाहाकार के बीच शुक्रवार को आईपीएच विभाग और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे।
8 of 10
- फोटो : अमर उजाला
यहां लोगों से भी बातचीत की। अब फैसला लिया गया है कि नगर निगम के कैलस्टन स्थित टैंक से केल्टी टैंक के लिए पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
9 of 10
- फोटो : अमर उजाला
करीब 600 मीटर लंबी लाइन के जरिये अभी एमसी आईपीएच के टैंक को पानी की सप्लाई देगा। हालांकि आईपीएच विभाग अभी भी इसके लिए लिखित आर्डर का इंतजार कर रहा है।