फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राहुल हेलीपैड पर बच्चों से मिले, पीएम मोदी ने खींची तस्वीरें

Fri, 10 May 2019 09:01 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना/मंडी
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हिमाचल के जिला ऊना के सलोह में हेलीकॉप्टर से उतरते ही राहुल गांधी जनसभा स्थल पर जाने के बजाय मैदान के एक छोर की तरफ तेज कदमों से आगे बढ़े। दीवार के दूसरी ओर कुछ बच्चे खड़े थे। राहुल गांधी उनसे मिलने पहुंच गए।
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
राहुल ने उनके बीच जाकर सेल्फी ली और उनसे बातचीत की। उन्होंने एक बच्चे से पूछा क्या नाम है तुम्हारा..। इस दौरान उन्होंने एक घर के बाहर दीवार पर रंग-रोगन कर रहे पेंटर के साथ भी सेल्फी ली। राहुल ने बच्चों को नमस्कार कह कर संबोधित किया।
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद राहुल सड़क मार्ग से रैली स्थल के लिए पुलिस लाइन रवाना हुए। इनके इस अंदाज की खूब प्रशंसा हो रही है। वहीं, राहुल गांधी सलोह में जैसे ही चौपर से उतरे, उसमें अचानक तकनीकी खामी आ गई। दरअसल हुआ यूं कि हेलीकॉप्टर लैंड करते ही उसका डोर फ्रीज हो गया।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
हालांकि, यह छोटी सी गड़बड़ थी लेकिन हेलीकॉप्टर का डोर खुल तो गया, लेकिन बंद होने में मुश्किल पेश आ रही थी। इस दौरान राहुल गांधी ने पायलट के साथ उसे ठीक करने में मदद की। थोड़ी ही देर में डोर की तकनीकी खराबी दुरुस्त हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल की वादियों के कायल हैं। कांगणी धार हेलीपैड से उन्होंने मंडी शहर के मनमोहक नजारों की अपने कैमरे में तस्वीरें लीं। मोदी ने हेलीकाप्टर से उतरकर फोटोग्राफी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बेहद कम समय में ही कांगणीधार से शहर के प्रसिद्ध मंदिरों, व्यास के तटों, सुकेती और पड्डल सहित अन्य स्थानों को कांगणी से निहारा। जाते-जाते उनके दोनों हेलीकाप्टरों ने मंडी शहर की तीन बार परिक्रमा की। यही नहीं अपने भाषण में उन्होंने कहा कि हिमाचल का हवाई सफर उन्हें हमेशा रोमांचित करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें