फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ी, पंजाबी गीतों पर विद्यार्थियों ने मचाया धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिहुंता (चंबा)।
राजकीय उच्च विद्यालय जोलना मे वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरयाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। किया
विज्ञापन

विद्यालय के मुख्याध्यापक सुनील कुमार और स्कूल स्टाफ ने मुख्यातिथि को शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें स्कूली बच्चों ने हिंदी, पहाड़ी, पंजाबी, राजस्थानी और गुजराती गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। इस अवसर पर स्कूल में दसवीं कक्षा के छात्र राज्यवर्धन ने पहाड़ी नान स्टाप गानों की झड़ी लगाकर खूब वाहवाही लूटी। इसके बाद मुख्याध्यापक सुनील कुमार ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और पूरे वर्ष की उपलब्धियां बताईं। भटियात के विधायक विक्रम सिंह जरियाल ने कहा कि मुख्याध्यापक ने जो भी मांगें रखी हैं, वह सब पूरी कर दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए जो जरूरी कागजात और पंचायत का प्रस्ताव मेरे पास पहुंचा दें, काम हो जाएगा। इसके लिए पैसों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। प्रधान पवना देवी ने अपने संबोधन मे पीने के पानी की समस्या विधायक के समक्ष रखी। मुख्यातिथि ने अपने संबोधन में सुभाष चंद्र बोस जयंती की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद में हिमाचल की जयराम ठाकुर सरकार और केंद्र में मोदी सरकार की उपलब्धियां लोगों को बताईं। मुख्यातिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए बतौर एक लाख रुपये इनाम तौर पर दिए मुख्यातिथि ने वर्ष भर की गतिविधियों और उपलब्धियों में मेधावी रहे छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने इससे पहले पंचायत घर जोलना में बने दो कमरों का उद्घाटन कर पंचायत को समर्पित किया। इस मौके प्रधान ग्राम पंचायत उपप्रधान राजीव, आरओ सिहुंता मनोज शर्मा, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष हितेंद्र सिंह, एसएमसी अध्यक्ष शामूदीन, मंडल सचिव वीरभान सिंह, बलदेव सिंह, प्रधान सतपाल सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें