फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुराह की 42 पंचायतों में दो दिनों से ब्लैक आउट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा चंबा। चुराह की 42 पंचायतों में दो दिनों से ब्लैक आउट है। इसकी वजह से हजारों की आबादी को भारी परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि साठ हजार की आबादी को कड़ाके की ठंड में जीवन यापन करना पड़ रहा है। चुराह में ढाई फीट के बर्फबारी हुई है। इसकी वजह से ज्यादातर ट्रांसफार्मर बंद हैं या फिर बिजली की लाइनें टूट गई हैं। हालत यह है कि बर्फबारी के दूसरे दिन बुधवार शाम तक भी क्षेत्र में बिजली गुल रही। भारी बर्फबारी होने से चुराह में 98 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। पेड़ गिरने से कई बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हैं। इनके दुरुस्त होने के बाद ही चुराह में बिजली सप्लाई बहाल हो पाएगी। हालांकि बोर्ड ने बिजली सप्लाई बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और बिजली बोर्ड से गुहार लगाई है कि चुराह में बंद पड़ी बिजली सप्लाई को जल्द बहाल किया जाए। बोर्ड के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि बर्फबारी से बिजली की लाइनें क्षतिग्रस्त हुई हैं। इन लाइनों को ठीक करने केे लिए बोर्ड ने कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी है। मौसम साफ रहने पर जल्द ही बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें