फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचपीयू के जर्जर छात्रावासों की सुधरेगी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। प्रदेश विश्वविद्यालय के जर्जर छात्रावासों की हालत सुधरेगी। हालत सुधारने के लिए विवि प्रशासन चुनाव आयोग को पत्र लिखने जा रहा है। प्रशासन छात्रावासों में मरम्मत और रंग रोगन जैसे कार्य शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही चुनाव आयोग को पत्र लिखकर काम शुरू करवाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, चुनाव आयोग आचार संहिता के बीच में अनुमति देगा या नहीं, इस पर संशय बरकरार है। विवि प्रशासन के अनुसार छात्रावासों के औचक निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने ब्वॉयज और गर्ल्स हॉस्टल की खस्ता हालत सुधारने और इनमें रंग रोगन करवाने के निर्देश दिए थे। यदि विवि अभी खुद अपने स्तर पर इसका खर्च नहीं उठा सकता तो किसी संस्थान से स्पॉन्सरशिप करवा लें।
राज्यपाल के निर्देशों के बाद हॉस्टल का रंग रोगन होने और खस्ताहाल सड़क की हालत सुधरने की उम्मीद जगी थी। उधर, कुलसचिव की अगुवाई में बनी कमेटी ने कई कंपनियों से बात की है। जिनसे सकारात्मक संकेत मिले हैं। विवि कंस्ट्रक्शन विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक राणा का कहना है कि प्रपोजल तैयार कर दिया गया है। कुलसचिव एसएस नारटा ने बताया कि कंपनियों से बात कर ली गई है। अब चुनाव आयोग को पत्र लिखकर काम शुरू करवाने को लेकर अनुमति ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
लटक गया सड़क की टारिंग का काम
एचपीयू परिसर और हॉस्टलों को जाने वाली सड़क की खस्ता हालत फिलहाल नहीं सुधर पाएगी। आचार संहिता के दौरान टारिंग का काम शुरू करने की एचपीयू की मांग को मानने से चुनाव आयोग ने इनकार कर दिया है। ऐसे में अब टारिंग का काम 18 दिसंबर के बाद ही संभव होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें