फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब मिठाइयां, सब्जियां फिंकवा दीं

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विज्ञापन

उप तहसील कोटगढ़ के थानाधार और भुट्टी बाजार में नायब तहसीलदार के अचानक निरीक्षण से बाजार में हड़कंप मच गया। नायब तहसीलदार ने बाजार में सभी दुकानों का निरीक्षण किया। उन्हाेंने मिठाई की दुकानों से खराब मिठाइयाें को फिंकवाया। इसके बाद उन्हाेंने सब्जी बेचने वाले दुकानदारों की खराब सब्जियाें और अन्य दुकानों से एक्सपायर हुए सामान को भी फिंकवाया। उन्हाेंने दुकानदाराें को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा किसी के पास खराब और एक्सपायरी सामान पाया गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार कोटगढ़ प्रदीप कुमार जस्ल ने बताया कि जिलाधीश के निर्देशानुसार पोलिंग स्टेशन के निरीक्षण और बरसात में खराब चीजों के सेवन से होने वाली बीमारियों को रोकने के लिए यह औचक निरीक्षण किया गया, ताकि क्षेत्र में साफ, शुद्ध और गुणवत्ता वाली वस्तुएं लोगों का मिले। प्रशासन द्वारा ग्राम पंचायतों को भी निर्देश दिए गए हैं कि समय-समय पर देख रेख करते रहें और बरसात के समय में बाजारों में साफ सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें। इस प्रशासनिक टीम के साथ ग्राम पंचायत थानाधार प्रधान अमर सिंह नलवा, उप प्रधान रणवीर ठाकुर, भुट्टी प्रधान विनोद रोच, उप प्रधान राजू राही, बीडीसी दलीप जरेट मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें