फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों की प्रताड़ना से तंग महिला ने जहर खाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिले के टांडू क्षेत्र में एक 23 वर्षीय महिला ने जहरीला पदार्थ खाकर कर आत्महत्या कर ली। महिला अपने पीछे डेढ़ वर्ष के बच्चे को छोड़ गई है। मामले में महिला के पिता ने ससुरालियों पर प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। इस पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर व ननद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता महिला के पिता आत्मा राम निवासी हमीरपुर ने शिकायत में कहा कि उनकी बेटी ममतारानी की शादी वर्ष 2014 में गांव मेहड़ डाकघर टांडू में हुई थी। उसने कहा कि ममतारानी की सास, ससुर व ननद शादी के बाद से उसे मानसिक तौर पर प्रताड़ित करते थे। इस बारे में कई बार उन्हें बता चुकी थी। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने पिता की शिकायत पर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पधर थाना के एसएचओ प्रीतम सिंह जरियाल ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार ममतारानी ने वीरवार सुबह साढ़े नौ बजे जहर खा लिया। उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ले पर परिजन उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी और महिला का उपचार शुरू किया। इस दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें