फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीने के लिए पानी लाने गई नौ साल की मासूम बावड़ी में गिरी, मौत

Wed, 08 Mar 2017 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुजानपुर(हमीरपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह घर के लिए पानी लाने गई नौ साल की मासूम बच्ची बावड़ी में गिर गई। इस दर्दनाक घटना का पता करीब दो घंटे बाद चला। तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। मामला हिमाचल के हमीरपुर इलाके का है।
विज्ञापन


यहां पुलिस थाना सुजानपुर के अंतर्गत आते भटेड़ गांव में स्थित एक बाबड़ी में नौ साल की प्रवासी बच्ची की डूबने से मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेज दिया।

पूर्व कुमारी (9) पुत्री राम किशन निवासी बदायूं, उत्तर प्रदेश सुबह करीब 10 बजे अपनी झोपड़ी से बाबड़ी से पानी लेने के लिए गई। बाबड़ी के बाहर उसने चप्पल उतार दी। चप्पल उतारने के बाद पूर्व बाबड़ी से पानी भरने लगी, लेकिन इस दौरान उसका पांव फिसला और बाबड़ी में जा गिरी।
विज्ञापन


दोपहर करीब 12 बजे एक ट्रक चालक पुष्पेंद्र कुमार बाबड़ी से पानी लेने आया। उसने बाबड़ी के साथ चप्पल खुली देखी। जब वह बाबड़ी के पास पहुंचा तो उसने बच्ची को तैरते हुए देखा। स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को सुजानपुर अस्पताल पहुंचाया।

लेकिन यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। उधर, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें