आईजीएमसी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अशोक शर्मा ने बताया कि वार्ड में छेड़खानी की घटना की शिकायत मरीज के परिजनों ने उन्हें दी है। प्रबंधन ने अपने स्तर पर इसकी शिकायत पुलिस में दे दी है। प्रबंधन अपने स्तर पर भी मामले की जांच करेगा कि मौके पर सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं था।
छेड़छाड़ के आरोपी का अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में चेहरा कैद हुआ है, लेकिन वह पहचान में नहीं आ रहा है। अस्पताल में पुराने कैमरे लगे हैं जिनमें दिन के समय में ही 10 फीट की दूरी से व्यक्ति का चेहरा पहचान में नहीं आता है।
घटना तड़के की है। प्रत्यक्षदर्शी सीसीटीवी से आरोपी का चेहरा पहचानने की कोशिश में लगे हैं। अभी उसकी पहचान नहीं हो पाई है। अस्पताल की ओपीडी, वार्ड समेत पूरे परिसर में कुल 32 कैमरे लगाए गए हैं।