खेल महाकुंभ में ये प्रतियोगिताएं होंगी
खेल महाकुंभ में क्रिकेट, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, रस्साकशी, लोक नृत्य, फैशन शो और मॉडलिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। आयोजकों के अनुसार क्रिकेट में 211, वॉलीबॉल में 50, महिला और पुरुष कबड्डी 60-60 तथा महिला और पुरुष बैडमिंटन में 60-60 टीमें हिस्सा लेंगी। इसके अलावा लोक नृत्य की 100 टीमें और रस्साकशी की 260 टीमें भाग लेंगी। फैशन शो और मॉडलिंग के लिए अब तक 400 महिलाओं ने पंजीकरण करवाया है। म्यूजिकल चेयर सहित अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी।
400 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई
उन्होंने बताया कि क्रिकेट प्रतियोगिताएं सुन्नी, करयाली, कुनिहार और कंडाघाट में होंगी, जबकि अन्य खेलों का आयोजन सुन्नी और बनूटी में किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए 400 सदस्यों की आयोजन समिति बनाई गई है। इस खेल महाकुंभ में केवल शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के लोग ही भाग ले सकेंगे। एक पंचायत का खिलाड़ी दूसरी पंचायत की टीम से नहीं खेल पाएगा। रस्साकशी को छोड़कर सभी प्रतिभागियों को वियरिंग किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक खेल के लिए संबंधित खिलाड़ियों को प्लेइंग किट भी दी जाएगी।