हिमाचल में परिवहन और सड़क सुरक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने पर 840 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्व बैंक के साथ 112 मिलियन डॉलर (840 करोड़) की परियोजना हस्ताक्षरित की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव जेसी शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और विश्व बैंक का इसके लिए आभार जताया है। इसमें 82 मिलियन (615 करोड़ रुपये) विश्व बैंक, जबकि 225 करोड़ राज्य का हिस्सा है। कोरोना काल में यह पहली परियोजना है, जिसके लिए विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की पहली शृंखला में तीन घटक शामिल किए गए हैं।