फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन, सड़क सुरक्षा संस्थानों के लिए 840 करोड़: मुख्यमंत्री

Thu, 10 Sep 2020 04:23 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में परिवहन और सड़क सुरक्षा संस्थानों को सुदृढ़ करने पर 840 करोड़ रुपये खर्च होंगे। विश्व बैंक के साथ 112 मिलियन डॉलर (840 करोड़) की परियोजना हस्ताक्षरित की गई है। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के प्रधान सचिव जेसी शर्मा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर और विश्व बैंक का इसके लिए आभार जताया है। इसमें 82 मिलियन (615 करोड़ रुपये) विश्व बैंक, जबकि 225 करोड़ राज्य का हिस्सा है। कोरोना काल में यह पहली परियोजना है, जिसके लिए विश्व बैंक के साथ ऋण समझौते पर हस्ताक्षर किए गए हैं।  मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना की पहली शृंखला में तीन घटक शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


पहले घटक में प्रदेश की परिवहन संस्थानों के निर्माण और लचीलापन में संस्थागत सुधारों के कार्यान्वयन की परिकल्पना की गई है। कहा कि हिमाचल प्रदेश सड़क और अन्य बुनियादी ढांचा विकास निगम को फिर से स्थापित कर इसका परिचालन किया जाएगा। दूसरे घटक में प्रदेश की बागवानी और समग्र आर्थिक विकास को प्रोत्साहित करने वाली पांच चयनित 127 किमी सड़कों में सुधार किया जाएगा। तीसरे घटक में सड़क सुरक्षा में सुधार की परिकल्पना की गई है। इसके अलावा गति नियंत्रण सीसीटीवी कैमरा के साथ यातायात पुलिस को सुदृढ़ किया जाएगा। सीएम ने कहा कि पहले चरण को छह वर्ष की अवधि में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। चरण दो और तीन में 523 किमी सड़कों के स्तरोन्नयन का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें