युवाओं को निजी क्षेत्र में नौकरी का बेहतर मौका मिलने जा रहा है। निजी क्षेत्र में विभिन्न पदों पर कंपनी 825 युवाओं को नौकरी देगी। इसके लिए युवाओं को 14 फरवरी तक स्पीड पोस्ट के माध्यम से आवेदन करना होगा।
एचएमपीए लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक अविनाश शर्मा ने बताया की सिविल सिक्योरिटी गार्ड के 322, एक्स सर्विसमैन, सुपरवाइजर के 66, सेल्स मैनेजर के 115, सिविल प्लेसमेंट अधिकारी के 43, जनरल वर्कर हेल्पर के 112, ड्राइवर के 30, बिजनेस डेवलपमेंट ऑपरेशन एचआर के 32, फील्ड एग्जीक्यूटिव के 105 पद नियमित रूप से भरे जाएंगे।
उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से 45 वर्ष होना होनी चाहिए। उन्होंने बताया की आवेदन 14 फरवरी से पहले एचएमपीए लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी, नया बाजार, नजदीक सिनेमा हाल, सुंदरनगर पर भेजने होंगे। उन्होंने बताया की साक्षात्कार के बाद चुने गए उम्मीदवारों के 9710 से 24300 रुपये तक वेतन दिया जाएगा। उन्होंने बताया की चुने गए युवाओं को गोदरेज, एसपी सिक्योरिटी पंजाब, वर्धमान टैक्सटाइल, कैडबरी आदि कंपनियों में नियुक्ति दी जाएगी।
चुने गए युवाओं को कंपनी की ओर से रहने खाने की सुविधा मिलेगी। उम्मीदवार को अपने बायोडाटा के साथ शिक्षा के प्रमाण पत्र के अलावा पुलिस से प्राप्त चरित्र प्रमाण पत्र भी साथ भेजना होगा। साक्षात्कार के बाद चुने गए युवाओं को 11 मार्च से पहले ज्वाइनिंग लेटर जारी कर दिया जाएगा।