फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मज्याठ वार्ड में सीवरेज लाइन और एंबुलेंस रोड को रेलवे देगा एनओसी

Sun, 24 Jun 2018 12:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम के टूटु मज्याठ वार्ड से पार्षद दिवाकर देव शर्मा रेल मंत्री पीयूष गोयल से मिले और उनसे रेल ट्रैक के कलवर्ट से होकर सीवरेज लाइन गुजारने और रेल ट्रैक के साथ एंबुलेंस रोड के निर्माण को लेकर अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करवाने का आग्रह किया।

विज्ञापन


दिवाकर ने बताया कि केंद्रीय रेल मंत्री ने जनहित की मांगों को तुरंत स्वीकार करते हुए अधिकारियों को एनओसी जारी करने के निर्देश जारी किए। दिवाकर ने बताया कि रेलवे की अनुमति न मिलने के कारण मज्याठ और शिवनगर सहित आसपास के इलाकों में रहने वाले करीब 6000 लोगों का मौजूदा समय में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

रेलवे ट्रैक के कारण नगर निगम का मज्याठ वार्ड अभी तक सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ पाया है। इतना ही नहीं एंबुलेंस रोड की सुविधा भी लोगों को नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


नवंबर 2017 में उन्होंने राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश, मुख्यमंत्री, शहरी विकास मंत्री, स्थानीय विधायक, मेयर, डिप्टी मेयर, उपायुक्त शिमला और नगर निगम आयुक्त और रेल अधिकारियों को पत्र लिख कर समस्या से अवगत करवाया था।
विज्ञापन


केंद्रीय रेल मंत्री के शिमला आने पर वह सीधे उनसे मिले और मंत्री ने जनहित में अधिकारियों को तुरंत समस्या के समाधान के आदेश दिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें