फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़िया न्याय मंच करेगा सीबीआई ऑफिस का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। गुड़िया न्याय मंच 21 नवंबर को शिमला स्थित सीबीआई ऑफिस का घेराव करेगा। मंच के सह संयोजक विजेंद्र मेहरा ने यह जानकारी दी है। विजेंद्र ने बताया कि सीबीआई की कार्यप्रणाली कठपुतली बन चुकी है। जनता का सीबीआई पर से विश्वास उठ रहा है। वहीं, अभी तक कोर्ट में चालान पेश न कर पाने के कारण अब उनकी कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है।
विज्ञापन

गुड़िया न्याय मंच के सहसंयोजक ने कहा कि मंच चाहता है कि शहर की अन्य सामाजिक संस्थाएं भी इस लड़ाई से जुड़ें जिससे गुड़िया को जल्द न्याय मिल सके। मंच का कहना है कि चार माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन गुड़िया के कातिलों और बलात्कारियों का सुराग नहीं मिला है। हैवानियत को अंजाम देने वालों को सीबीआई द्वारा पकड़ न पाना उनकी नाकामी को दर्शाता है। मंच ने चेताया है कि अगर इस मामले को जल्द सुलझाकर गुड़िया के परिवार को न्याय नहीं दिलवाया गया तो शहर में फिर से उग्र आंदोलन होगा। यह आंदोलन सड़कों से होता हुआ विधानसभा और सचिवालय तक पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें