फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डैम से बरामद हुए आठ शव, क्षेत्र में सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल राज्य विद्युत परिषद लिमिटेड के अधीन 126 मेगावाट की लारजी परियोजना के डैम में रविवार को डीसिल्टिंग कार्य के दौरान आठ शव बरामद किए गए। डैम से एक साथ आठ लोगों के शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। डैम के आउटलेट जाल पर फंसे शवों को निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत भी करनी पड़ी।
विज्ञापन

'पार्वती' में समाए 29 सैलानी, विचलित कर देंगी तस्वीरें
डैम से बरामद सभी शव पुरूषों के हैं जिन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू भेजा गया है। संभावना जताई जा रही है कि बरामद शव तीन माह पहले मणिकर्ण के सरसाड़ी में हुए बस हादसे में ब्यास नदी में बहे लोगों के हो सकते हैं। पुलिस ने बस हादसे के शिकार हुए लोगों के परिजनों को भी शवों की शिनाख्त के लिए बुलाया है।

आउटलेट पर लगी जाली में फंसे थे शव

लारजी डैम में जमा सिल्ट को साफ करने के लिए रविवार को परियोजना प्रबंधन ने सैट डाउन लेकर डैम को खाली किया। सुबह आठ बजे विद्युत उत्पादन को बंद कर डैम के चारों गेट खोल कर पानी छोड़ा गया। डैम की डीसिल्टिंग कार्य के दौरान दोपहर को डैम में एक शव दिखाई दिया जिस पर परियोजना प्रबंधन ने औट थाना पुलिस को सूचित किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोबेजनरी अर्जित ठाकुर की अगुवाई में औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को निकालते समय डैम के आउटलेट पर लगी जाली में फंसे एक के बाद एक शव मिलते रहे। पुलिस जवानों ने रस्सों व सीढ़ी के माध्यम से नीचे उतर कर कड़ी मशक्कत से आठ शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन

23 जुलाई को हुआ था हादसा

शव का काफी खराब हो चुके हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल कुल्लू भेज दिया है। लारजी परियोजना के रेजिडेंशियल इंजीनियर मनदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। औट थाना प्रभारी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि शव देखने से सिक्खों के लग रहे हैं।

गौरतलब है कि 23 जुलाई को भुंतर-मणिकर्ण सड़क पर सरसाड़ी नामक जगह पर श्रद्धालुओं की एक बस पार्वती नदी में समा गई थी, जिसमें साठ लोग सवार थे। हादसे में तीस से अधिक लोगों के शव करीब दो माह बाद भी नहीं मिल पाए थे। एनडीआरएफ और सर्च ऑपरेशन के बावजूद शवों को तलाशने में कोई सफलता नहीं मिल पाई थी।

उपायुक्त कुल्लू राकेश कंवर ने बताया कि लारजी डैम में आठ शव बरामद हुए हैं, जो संभवत: 23 जुलाई को मणिकर्ण घाटी के गांव सरसाड़ी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई टूरिस्ट बस में पंजाब से आए श्रद्धालुओं के हो सकते हैं। सभी शवों को क्षेत्रीय अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखा गया है। पोस्टमॉर्टम के बाद ही संबंधित परिजनों को सूचित किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें