फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं के लिए खुल गया नौकरियाें का पिटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में जल्द ही 7750 आशा वर्कर्स की भर्ती की जाएगी। प्रदेश में इनकी भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। दो माह के भीतर 7219 आशा वर्कर्स की भर्ती की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन


नेशनल हेल्थ मिशन के निदेशक अमित कश्यप ने सभी जिला उपायुक्तों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर यह आदेश जारी किए हैं।

जारी पत्र के अनुसार पुरानी चयनित केवल 531 आशा वर्कर्स को प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है, जबकि 7219 आशा वर्कर्स का दो माह के भीतर चयन कर लिया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

अब नए सिरे से होगी भर्ती प्रक्रिया

लंबे समय से अटकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने को नए सिरे से आदेश जारी किए गए हैं। लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले ही मंत्रिमंडल ने आशा वर्कर्स की नियुक्ति का फैसला लिया था।

इसके बाद आदेश भी जारी किए थे, लेकिन चुनाव के कारण नियुक्ति प्रक्रिया रोक दी गई थी। एक्रीडिटिड सोशल हेल्थ वर्कर्स (आशा) की नियुक्तियां पूर्व कांग्र्रेस सरकार के कार्यकाल में ही शुरू की गई थीं, मगर ये भाजपा शासनकाल में रद्द की गईं।

अब इनकी भर्ती प्रक्रिया को 31 अगस्त तक पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कोर्ट के आदेश के क्रम में जिला स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि पुरानी चयनित 531 को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें