प्रदेश सरकार ने ग्राम रोजगार सेवकों की नौकरी बहाल कर दी है। रविवार शाम 9 बजे ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा और ग्रामीण रोजगार सेवकों के बीच हुई। मांगें पूरी करने का आश्वासन मिलने के बाद रोजगार सेवकों ने हड़ताल वापस लेने का निर्णय लिया।
इन हड़ताल पर जाने के समय की सर्विस ब्रेक नहीं मानी जाएगी। ग्रामीण विकास विभाग में सैकड़ों ग्राम सेवकों के पद रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते विभाग में नई भर्तियां भी होगी। ग्रामीण विकास विभाग में 1081 ग्राम सेवक हैं।
सरकार की ओर से जारी चेतावनी पत्र के बाद 331 सेवकों ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी जबकि 750 सेवकों हड़ताल पर थे। सरकार ने इन सेवकों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था। इनके स्थान पर नई भर्तियां करने का फैसला लिया गया था।
अफसर, मंत्री और संघ पदाधिकारियों की होगी बैठक
ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा ने ग्राम रोजगार सेवकों को आश्वस्त किया कि जल्द ही अफसर और संघ पदाधिकारियों की सचिवालय में बैठक बुलाई जाएगी। इसमें मांगों पर विचार विमर्श होगा।
बीडीओ नहीं ले रहे ज्वाइनिंग
ग्राम रोजगार सेवक संघ के अध्यक्ष शिवराज ने बताया कि सरकार की ओर से ज्वाइनिंग के आदेश होने के बावजूद कई बीडीओ ग्राम सेवकों की ज्वाइनिंग नहीं ले रहे हैं। उन्होंने विभाग के निदेशक से इस मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है।