फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा बीच बाजार में रेहड़ी संचालक ने अपने साथी पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। वीरवार को एक नशेड़ी रेहड़ी संचालक ने अपने ही एक साथी को चाकू मार कर घायल कर दिया। पांवटा बाजार में ही दोनों के बीच पहले पैसों के लेनदेन को लेकर खूब बहस चलती रही। चाकू से हमले के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस पीसीआर वैन ने आरोपी को दबोच लिया। पांवटा थाना पुलिस टीम इस मामले की जांच कर रही है। वीरवार को शाम के समय मुख्य बाजार में एक प्रवासी नशेड़ी रेहड़ी संचालक की अपने ही एक साथी से बहस शुरू हुई। कहासुनी मारपीट में बदल गई।

विज्ञापन


नशेड़ी ने चाकू से युवक पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उत्तराखंड क्षेत्र में भागने का प्रयास किया लेकिन, सूचना मिलते ही पीसीआर वैन टीम ने हरकत में आते हुए आरोपी को दबोच लिया। देर शाम को पांवटा पुलिस जांच टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है। वीरवार को बीच बाजार में रेहड़ी संचालक ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। आंशिक रूप से घायल व्यक्ति पांवटा साहिब वार्ड सात का निवासी बताया जा रहा है। शुरुआती जांच में प्रवासी आरोपी व घायल एक दूसरे के जानकार बताए जा रहे हैं।

आपसी लेनदेन को लेकर दोनों में कुछ देर तक बहस भी हुई। तैश में आकर नशेड़ी रेहड़ी संचालक ने चाकू से हमला कर दिया। पांवटा बाजार के कुछ लोगों का कहना है कि नशेड़ी रेहड़ी संचालक अक्सर नशे में ही रहता है। कई बार तो अपने ग्राहकों से ही बदसलूकी करता रहता है। एसएचओ पांवटा थाना संजय शर्मा ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। इस मामले की गहनता से जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें