फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैयारियां पूरी, आज से पोलिंग बूथों पर तैनाती देंगे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। जिला शिमला की आठ विधानसभा सीटों पर चुनाव को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सोमवार को सभी कर्मचारियों को आखिरी बार मतदान संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। अब सभी मंगलवार को ईवीएम और वीवीपैट मशीनें लेकर अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच जाएंगे। डोडरा क्वार समेत दूर दराज के इलाकों के लिए 63 चुनाव कर्मचारी सोमवार को ही रवाना हो गए हैं। कर्मचारियों को पोलिंग बूथ की हर अपडेट संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर को देनी होगी। जिलेभर में कुल 1027 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं जिनमें 837 स्टेशन ग्रामीण और दूर दराज के इलाकों में स्थित हैं। इन पर 6,838 कर्मचारी मंगलवार से ड्यूटी संभाल लेंगे। इनमें 513 रिजर्व कर्मचारी भी शामिल हैं जो मतदान के समय हर तरह से मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिला में 974 पोलिंग स्टेशनों को सामान्य श्रेणी में रखा गया है जबकि 42 को संवेदनशील घोषित किया गया है। इनमें सात क्रिटिकल जबकि 11 हाइपर पोलिंग स्टेशन घोषित किए गए हैं। इनके अलावा जिला पुलिस के जवान भी पोलिंग बूथ की सुरक्षा के लिए तैनात कर दिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर का कहना है कि चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन


कर्मचारियों को दी गई आखिरी ट्रेनिंग
सोमवार को सभी कर्मचारियों को संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर ने आखिरी बार प्रशिक्षण दिया। शिमला शहर विधानसभा सीट में तैनाती दे रहे कर्मचारियों को वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में ट्रेनिंग दी गई जबकि कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों ने छोटा शिमला स्कूल में प्रशिक्षण लिया। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के कर्मचारियों को संजौली कॉलेज में चुनाव संबंधी टिप्स दिए गए।
....
आज से बंद रहेंगे शराब के ठेके
शिमला। चुनाव को लेकर मंगलवार से शराब के सभी ठेके भी बंद हो जाएंगे। नौ नवंबर तक शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी रोहनचंद ठाकुर का कहना है कि अधिकारियों को इस बारे में निर्देश दिये जा चुके हैं। निर्देशों की पालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

...
16 बूथों पर मोर्चा संभालेंगी महिला कर्मचारी
जिला में आठ सीटों पर कुल 16 पोलिंग बूथ ऐसे भी हैं जहां मतदान का जिम्मा महिला कर्मचारियों के कंधों पर होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब पूरा पोलिंग बूथ सिर्फ महिला कर्मचारी संचालित करेंगी। मतदान शुरू होने से लेकर खत्म होने तक महिला कर्मचारी अपनी सेवाएं देंगी। सोमवार को 120 महिला कर्मचारियों को भी ट्रेनिंग दी गई है।
विज्ञापन

000000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें