फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: रोहिताश्व गौड़ बोले- 6 जून से शुरू होगी 70वीं अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता

Wed, 04 Jun 2025 04:24 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला

सार

70वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता 6 जून से 10 जून तक शिमला के कालीबाड़ी सभागार और गेयटी थियेटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 20 राज्यों के नृत्य कलाकार और 13 राज्यों की नाटक टीमें भाग लेंगी। 
विज्ञापन
मशहूर अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने पत्रकार वार्ता में दी प्रतियोगिता की जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय कलाकार संघ शिमला 70वीं वार्षिक अखिल भारतीय नाटक और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में प्रदर्शन कलाओं के माध्यम से सात दशकों की सांस्कृतिक उत्कृष्टता और राष्ट्रीय एकता का जश्न मनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश की समृद्ध विरासत में निहित भारतीय कलाकार संघ कलात्मक आदान-प्रदान और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के मकसद से हर साल यह प्रतियोगिता आयोजित करना है, जिसमें 20 राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले 1,000 कलाकार भाग लेते हैं। इस वर्ष प्रतियोगिता 6 जून से 10 जून तक शिमला के कालीबाड़ी सभागार और गेयटी थियेटर में आयोजित की जाएगी, जिसमें 20 राज्यों के नृत्य कलाकार और 13 राज्यों की नाटक टीमें भाग लेंगी, जो भारत की कलात्मक परंपराओं की जीवंत विविधता को दर्शाएंगी।

विज्ञापन

विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को संघ के अध्यक्ष एवं मशहूर अभिनेता रोहिताश्व गौड़ ने पत्रकार वार्ता में दी। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कलाकार संघ सामाजिक जिम्मेदारी के लिए प्रतिबद्ध है तथा स्वच्छ शिमला, हरित शिमला पहल का समर्थन करता है। सम्मान स्वरूप संघ अध्यक्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वच्छ भारत अभियान का राजदूत नामित किया गया तथा 2024 में शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान द्वारा रंगमंच के माध्यम से जागरुकता फैलाने के लिए स्वच्छ हिमाचल तथा नशीली दवाओं के दुरुपयोग पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें