मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ठियोग-हाटकोटी-खड़ापत्थर-हाटकोटी-रोहडू मार्ग की चौड़ाई का कार्य विश्व पोषित परियोजना में किया गया था। ठेकेदार की ओर से सुस्ती व ठेके के नियमों के उल्लंघन करने के कारण ठेका 25 सितंबर, 2018 को निरस्त कर दिया गया। उस दिन तक इस कार्य का लगभग 92 फीसदी कार्य ही पूरा हुआ था, जिसमें हाटकोटी-रोहडू के भाग का कार्य पूरा कर लिया गया था।
यह भाग लोक निर्माण विभाग वृत्त रोहडू के अधीन है। मुख्यमंत्री ने यह जानकारी विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के लिखित प्रश्न के उत्तर में दी। इस मार्ग में अभी सड़क कटान का 50 मीटर, मैटलिंग 500 मीटर, टारिंग - 10.500 किमी, 8 पुलों, 3 पुलियों और रेटेनिंग वॉल आदि कार्य शेष है। इस कार्य की डीपीआर केंद्र सरकार को स्वीकृति के लिए भेज दी है। शेष 8 पुलों का नया स्वरूप के अनुसार डीपीआर तैयार की है। इसे भी केंद्र सरकार को भेज दिया है।