उमंग फाउंडेशन के ट्रस्टी और रक्तदान शिविर के संयोजक विनोद योगाचार्य ने बताया कि यह शिविर इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्टाफ नर्स रही स्व. सीमा सरस्वती की दूसरी पुण्यतिथि पर आयोजित किया गया। इनकी दो वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इस मौके पर स्व. सीमा सरस्वती के पिता डीपी सरस्वती ने प्रमाण पत्र देकर रक्तदाताओं को सम्मानित किया। शिविर में मशोबरा की मंदिर कमेटी, व्यापार मंडल और सीमा सरस्वती के परिवार सहयोग दिया। रक्तदान शिविर के संचालन में उमंग फाउंडेशन की ओर से रोहित दुगलेट, अभिषेक भागड़ा, अखिल चौधरी, शिवानी अत्री, वंदना, मीनाक्षी शबाब, सीमा सरस्वती के भाई संजय सरस्वती, अमित, लोकेंद्र, चेतन और सतीश भाग लिया। संवाद