थीम पार्क, लाइट एंड साउंड शो, एडवेंचर पार्क निर्माण के लिए अधिकतम तीन करोड़ सब्सिडी मिलेगी। टेंट बनाने के लिए दस फीसदी और अधिकतम 50 लाख सब्सिडी होगी। जिन क्षेत्रों में सड़कें नहीं हैं वहां सड़क बनाने को सरकारी जमीन दी जाएगी। सड़क निर्माण को 15 फीसदी ग्रांट या अधिकतम 50 लाख तक की राशि मिलेगी। पानी की सप्लाई पहुंचाने के लिए 15 फीसदी ग्रांट या 50 लाख मिलेंगे। रोपवे के लिए भी निवेशकों को रियायतें मिलेंगी।
पर्यटन क्षेत्र में बेहतरीन काम पर मिलेगा एक लाख
पर्यटन इकाइयां लगाकर बेहतरीन काम करने वाले उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने छह श्रेणियों के तहत एक लाख रुपये का एक्सीलेंस अवार्ड देने का फैसला लिया है। इसके अलावा होटल, टूर आपरेेटर, एजेंट, गाइड, एडवेंचर टूर आपरेटर और होम स्टे को मान्यता पुरस्कार मिलेगा।