फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी से लौट रहे एक ही परिवार के छह लोगों की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मंडी के लडभड़ोल क्षेत्र के कसैड़ा गांव के समीप सोमवार देर रात सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग कार में रात 1 बजे शादी समारोह से कार में लौट थे। कार में सात लोग सवार थे। छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे का शिकार हुए लोगों में कार चालक, उसकी मां-पत्नी, भाभी, ताया के बहू और बेटा शामिल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सोमवार देर रात करीब एक बजे भगेड़ गांव से शादी समारोह से आल्टो कार (एचपी 53ए-1751) में सवार होकर सात लोग कसैड़ा गांव लौट रहे थे। घर के पास मोड़ पर कार अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में गिर गई।

हादसे में कार चालक अच्छर सिंह (47), पत्नी मीरा देवी (45), मां पार्वती देवी (70), भाई की पत्नी बबली देवी (37), ताया की बहू सत्या देवी (45), ताया का बेटा श्याम लाल (55) की मौत हो गई। जबकि ताया का दूसरा बेटा देवा नंद गंभीर रूप से घायल है। वह टांडा अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन

विज्ञापन

रात को शुरू कर दिया बचाव कार्य

देर रात कार गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर जोगिंद्रनगर पुलिस और 108 एंबुलेंस भी पहुंच गई। अंधेरा होने के बावजूद सभी को रात को ही खाई से निकाला गया लेकिन तब तक छह लोग दम तोड़ चुके थे। मंगलवार सुबह एसडीएम जोगिंद्रनगर राहुल चौहान और थाना प्रभारी अमर सिंह, लडभड़ोल चौकी के प्रभारी संदीप अवस्थी भी मौके पर पहुंचे।

कार हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हुई है। एक गंभीर घायल को टांडा मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया। पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। मृतकों के परिवार को 20-20 हजार और घायल को 15 हजार रुपये की फौरी राहत दी है। -प्रेम सिंह ठाकुर, पुलिस अधीक्षक मंडी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें