फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर लौटे मुंबई में फंसे 694 हिमाचली, रेलवे स्टेशन पर तालियों से हुआ स्वागत

Mon, 18 May 2020 04:51 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
ऊना पहुंची ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुंबई से 694 हिमाचलियों को लेकर रेलगाड़ी तीन घंटे की देरी से रात 1.50 बजे ऊना रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जोरदार तालियों के साथ यात्रियों का हौसला बढ़ाया गया। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने सबसे आगे खड़े होकर कमान संभाली। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, एडीसी अरिंदम चौधरी, एएसपी विनोद धीमान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


ट्रेन पहुंचने का समय रात्रि 10.50 बजे था, लेकिन किन्हीं कारणों से लेट हो गई। डीसी ने बताया कि मुंबई से ट्रेन में कांगड़ा जिले से 242, हमीरपुर 169, मंडी 103, शिमला 40, चंबा 26, कुल्लू दस, किन्नौर 10, बिलासपुर 43, ऊना 38, सिरमौर व सोलन से 8-8 यात्री पहुंचे हैं। रेलगाड़ी से जिलावार यात्री उतारे गए। प्लेटफार्म से निकलने को जिला प्रशासन ने दो रास्ते बनाए थे।

सबसे पहले कांगड़ा जिले के यात्रियों को उतारने के बाद उन्हें सैनिटाइज किया गया। इसके बाद हेल्थ डेस्क पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। उनसे फ्लू जैसे लक्षणों की जानकारी ली गई। स्टेशन से निकलने से यात्रियों को खाने-पीने की सामग्री तथा पानी की बोतलें दी गईं। इन्हें एचआरटीसी बसों में उनके जिलों के लिए रवाना किया गया। यात्रियों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया। 
विज्ञापन


गोवा से आई दूसरी ट्रेन, 589 हिमाचली वापस लौटे
कोरोना के चलते देशभर में लॉकडाउन के बीच दूसरी ट्रेन गोवा से ऊना पहुंची। इससे 589 हिमाचली आए। उपायुक्त संदीप कुमार ने कहा कि कांगड़ा से 122, हमीरपुर से 19, मंडी से 120, बिलासपुर से 9, कुल्लू से 146, सोलन से 10 सिरमौर से 22, चंबा से 92, किन्नौर से एक, शिमला से 45 तथा ऊना से 2 यात्री पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें