गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ने तिरंगा फहराया। इसके बाद राज्यपाल ने आर्मी, आईटीबीपी, एसएसबी, हिमाचल पुलिस, होमगार्ड, महिला और पुरुष जवानों की टुकड़ियों, अग्निशमन, ट्रैफिक पुलिस, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड सहित अन्य टुकड़ियों की ओर से प्रस्तुत भव्य मार्च पास्ट की सलामी ली।