बर्फबारी से पूरा हिमाचल हाड कंपा देने वाली ठंड की चपेट में आ गया है। इस सीजन में पहली बार रात को पहाड़ों की रानी शिमला का न्यूनतम तापमान माइनस में रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
2 of 7
राजधानी शिमला के अलावा मनाली, डलहौजी, कुफरी, केलांग और कल्पा में भी न्यूनतम तापमान जमाव बिंदू से नीचे पहुंच गया है।
विज्ञापन
3 of 7
रात को केलांग में सबसे कम -5.8 जबकि हमीरपुर में सबसे अधिक 7.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
4 of 7
शिमला में -0.4, कल्पा में -3.0, मनाली में -0.6, कुफरी में -3.4 और डलहौजी में -0.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
5 of 7
इसके अलावा सुंदरनगर में 3.9, भुंतर में 3.0, धर्मशाला में 3.4, ऊना में 5.2, नाहन में 3.6, सोलन में 2.2 और बिलासपुर में 6.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
बर्फबारी से प्रदेश की 75 सड़कें यातायात के लिए बंद रहीं। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने प्रदेश भर के 90 रूटों पर बसें नहीं भेजीं। ऊपरी शिमला के कोटखाई और नेरवा के लिए ऑन ट्रायल दो बसें भेजीं गईं हैं। हालांकि पर्यटन बर्फ का भरपूर आनंद ले रहे हैं।
शाम तक ये बसें भी स्टेशन तक नहीं पहुंच सकीं। जिला सिरमौर, चंबा और कांगड़ा जिले के दर्जनों संपर्क मार्ग यातायात से कटे हुए हैं। कुफरी, नारकंडा, खड़ापत्थर, खिड़की और देहा में गाड़ियां स्किड होने से एचआरटीसी की 38 बसें फंसीं हुईं हैं।