फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों की टूटी नींद, रैन बसेरे के लिए भेजे हीटर और कंबल

Mon, 31 Dec 2018 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में खुले में सोने को मजबूर लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाने के लिए नगर निगम के अधिकारी रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे खुद फील्ड में उतरे। संयुक्त आयुक्त की अगुवाई वाली टीम ने बस स्टैंड, विंटर फील्ड और रेलवे फुटपाथ पर जाकर खुले में सो रहे लोगों को जगाया और रैन बसेरे में जाने के लिए कहा। इस दौरान पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


नगर निगम की टीम गाड़ियां लेकर भी गई थी ताकि लोगों को रैन बसेरे तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान करीब एक दर्जन लोगों को राजी कर रैन बसेरा ले जाया गया। हालांकि, इससे पहले अचानक पहुंची टीम को देख कई लोगों ने इसका विरोध किया।

जब टीम ने उन्हें समझाया कि उनका कोई पैसा नहीं लगेगा, तब एक-एक कर कई लोग टीम के साथ चलने को तैयार हो गए। यह कार्यवाही 11 बजे तक जारी रही। नगर निगम की टीम ने इन्हें रैन बसेरे के बारे में बताया और कहा कि वहां निशुल्क ठहरने की सुविधा दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें