हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षा में टॉपर रहे बच्चे अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में सम्मान पाकर चहक उठे। होटल पीटर हॉफ में आयोजित सम्मान समारोह में इन बच्चों को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पुरस्कृत किया। इसमें बोर्ड की परीक्षा में टॉप टेन रैंक पाने वाले छात्रों के साथ राजधानी शिमला के 38 स्कूलों के बोर्ड परीक्षा में स्कूलों में टॉपर रहे बच्चे शामिल थे।
मुख्यमंत्री के हाथों से सैकड़ों बोर्ड टॉपरों की मौजूदगी में सम्मान पाने का यह मौका उनके जीवन का यादगार लम्हा बन गया। अभिभावकों ने बच्चों के स्टेज पर पहुंचते ही उनकी यादों को मोबाइल कैमरे में कैद किया। इस राज्य स्तरीय समारोह में पुरस्कार पाने के लिए पहुंचे टॉपरों के चेहरे पर एक अलग सी चमक थी और अभिभावकों में उत्साह।
मुख्यमंत्री ने एक-एक मेधावी से बातचीत कर पुरस्कार प्रदान किए। बच्चों ने कहा कि सीएम की बातचीत से उनका उत्साह और मनोबल बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अमर उजाला की वजह से आज उन्हें मुख्यमंत्री के हाथों सम्मान मिल रहा है।
अमर उजाला ने दी आगे बढ़ने की प्रेरणा
शिमला शहर के टॉपरों और उनके अभिभावकों ने अमर उजाला के मेधावी छात्र सम्मान समारोह की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस सम्मान समारोह से उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है। इससे उनका उत्साह बढ़ा है।
समारोह में इन्हें मिला सम्मान
समारोह में सम्मानित हुए स्कूल टॉपर में वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लालपानी (ब्वॉयज) के मुनीश, ऑक्लैंड हाउस स्कूल की ईशानी शर्मा, आर्य समाज स्कूल (गर्ल्स) की शगुन शर्मा, दयानंद पब्लिक स्कूल की मनस्वी शर्मा, लोरेटो कान्वेंट ताराहाल की विनस ठाकुर, केवी जाखू हिल्स की लक्ष्मी, केवी जतोग छावनी के अंकुश, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल घणाहट्टी की हेमा, डीएवी न्यू शिमला के राजेश नेहरा, बीएसएस स्कूल चक्कर की साक्षी ठाकुर, कान्वेंट ऑफ जीजस एंड मेरी की अवंतिका वर्मा, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टुटू के पंकज, बालुगंज स्कूल की कमला, जेसीबी न्यू शिमला की रिया शर्मा, फागली स्कूल की कुसुम, वरिष्ठ माध्यमिक (गर्ल्स) स्कूल लक्कड़ बाजार की दीपाली, एचपीयू मॉडल स्कूल के मोहित ठाकुर, राष्ट्रीय विद्या केंद्र कसुम्पटी की वंशिका, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल ढली की शिवानी गुप्ता, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल समरहिल के मनोज ठाकुर, एसडी गंज बाजार के हरित शर्मा, संजौली स्कूल के रोहन, डीएवी लक्कड़ बाजार की अपूर्वा चौहान, ईसीआई शैलेडे की श्रेया राणा, वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल छोटा शिमला के अमन सिंह और शिमला पब्लिक स्कूल की साक्षी नेगी को सीएम जयराम ठाकुर ने पुरस्कृत किया। इनके अलावा लोरेट पब्लिक भराड़ी स्कूल के अभिमन्यु, चैप्सली स्कूल भराड़ी के स्पर्श मेहता, स्वर्ण पब्लिक स्कूल टुटीकंडी के मृणाल जोशी, सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल संजौली की साधना, क्रिसेंट स्कूल टुटू के अभय ठाकुर, डीएवी एमएएस टुटू की निमिशा झा, हिमालयन स्कूल कैथू की पारूल जमवाल, सिटी पब्लिक स्कूल के अनमोल चौहान, सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर के शुभम खेवटा, सेंट एडवर्ड स्कूल के सक्षम सूद और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खलीनी की भावना मेहर को मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।
शहर के तीन बोर्ड टॉपर भी पुरस्कृत
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की मेरिट में स्थान पाने पर शहर के वरिष्ठ माध्यमिक (कन्या) मॉडल स्कूल पोर्टमोर की दीक्षा ठाकुर और मालविका तनवर को भी समारोह में पुरस्कृत किया। इनके अलावा मोनाल पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल संजौली की ऋचा धांटा को दसवीं कक्षा की परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान पाने पर मुख्यमंत्री ने पुरस्कृत किया।