फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से शिमला के लिए दौड़ेंगीं अतिरिक्त वोल्वो बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। मैदानी इलाकों के स्कूलों में छुट्टियों के बाद राजधानी शिमला में वीकएंड पर सैलानियों का जमावड़ा लग रहा है। दिल्ली से शिमला के लिए लग्जरी बसों की भारी डिमांड के चलते एचआरटीसी ने मांग बढ़ने पर अतिरिक्त वोल्वो बसों का संचालन करने का फैसला लिया है। छुट्टियों का आनंद लेने की योजना बना रहे मैदानी इलाकों के लोगों के लिए एचआरटीसी स्पेशल हिम सुता एसी वोल्वो बसों का संचालन करेगा।
एचआरटीसी के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल पर डिमांड बढ़ते ही स्पेशल बसें चलानी शुरू कर दी जाएगी। शुरूआत में जिस दिन अधिक डिमांड रहेगी उसी दिन अतिरिक्त बस चलाई जाएगी। लंबे समय के लिए डिमांड रहने की स्थिति में नियमित बस सेवा शुरू कर दी जाएगी। एचआरटीसी की दिल्ली-शिमला वोल्वो बस का किराया 901 रुपये है। दिल्ली-शिमला रूट पर एचआरटीसी हिम मणि डिलक्स बस सेवा भी चल रही है। जिसका किराया 594 रुपये है।
विज्ञापन

---
डिमांड बढ़ने पर चलाई जाएंगी ऐक्सट्रा वोल्वो
टूरिस्ट सीजन में डिमांड बढ़ने पर ऐक्सट्रा वोल्वो बसें चलाई जाएंगी। एचआरटीसी के ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल से मिलने वाले रुझानों के आधार पर बसों का संचालन किया जाएगा।
- एचके गुप्ता, मुख्य महाप्रबंधक, एचआरटीसी
--
शताब्दी में रश, हॉली डे स्पेशल पैक
दिल्ली से कालका के लिए चलने वाली शताब्दी एक्सप्रेस में भी इन दिनों भारी भीड़ चल रही है। कालका से शिमला के लिए शुरू की गई हॉली डे स्पेशल इन दिनों पैक चल रही है। शताब्दी एक्सप्रेस की चार महीने की एडवांस बुकिंग रहती है। 20 मई तक इस गाड़ी में सीटों के लिए लंबी वेटिंग है। कालका और शिमला के बीच चलने वाली हॉली डे स्पेशल (अप एंड डाउन) में इन दिनों सौ फीसदी ऑक्यूपेंसी चल रही है।
विज्ञापन

---
16 जून तक एयरलाइंस की सभी सीटें बुक
दिल्ली से शिमला के लिए उड़ने वाली फ्लाइट की वीक एंड पर सभी सीटें 16 जून तक एडवांस बुक है। दिल्ली से शिमला के लिए एयर इंडिया की एकमात्र फ्लाइट आती है तो एडवांस में बुक हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें