अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। डीडीयू अस्पताल में इन दिनों स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं है। डॉक्टर न होने के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। चर्म रोग से ग्रस्त मरीज बिना इलाज लौट रहे हैं। कई मरीज आईजीएमसी का रुख कर रहे हैं। दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल (रिपन) में स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर न होने के कारण मरीज परेशान हैं।
ओपीडी में रोजाना औसतन 50 से 60 मरीज इलाज के लिए आते हैं, लेकिन पिछले काफी दिनों से यहां पर चर्मरोग विशेषज्ञ ही नहीं हैै। पूछने पर बताया जा रहा है कि एक डॉक्टर यहां से आईजीएमसी चले गए हैं। जबकि दूसरा डॉक्टर अवकाश पर है। मंगलवार को शिमला की वीना, प्रिया और मुदिता ने कहा कि डॉक्टर छुट्टी पर है।
अस्पताल में एमएस का अतिरिक्त कार्यभार देख रहे सीएमओ शिमला डॉक्टर नीरज मित्तल ने बताया कि चर्मरोग विशेषज्ञ छुट्टी पर हैं। वह जल्द ही अस्पताल में दोबारा से ज्वाइनिंग देेेंगे।