फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला टेबल टेनिस प्रतियागिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अंश और अशोक के नाम रहा टेबल टेनिस खिताब
विज्ञापन

जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। इंदिरा गांधी खेल परिसर में शिमला जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से करवाई गई जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के युवा वर्ग में अंश सैणी ने खिताब अपने नाम किया, जबकि वेटर्न वर्ग में अशोक चौहान विजेता रहे। दो दिवसीय प्रतियोगिता के रविवार को हुए समापन समारोह में डा. पीयूष कपिला ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष सोमू रे ने बताया कि कैडेट अंडर-12 आयु वर्ग में विरांश नेगी ने पहला, टी सीरीउआल ने दूसरा और मेनहतेह और पोसंगपाकथेंगसे ने तीसरा स्थान पाया। अंडर-15 सब जूनियर वर्ग में अंश सैणी ने पहला, जबकि प्रांजल रे ने दूसरा स्थान पाया। वहीं जतिन और जगमीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-18 जूनियर वर्ग में अंश सैणी विजेता रहे, वहीं भूपेश सैणी उप विजेता और प्रांजल व जतिन ने तीसरा पुरस्कार पाया। युवा वर्ग में अंश सैणी विजेता और भूपेश उपविजेता रहे। इस वर्ग में प्रांजल रे और जतिन ने तीसरा स्थान पाया। लक्की डबल्स लड़कों के वर्ग में जगमीत और अंश विजेता रहे, जबकि प्रांजल और रितेश की जोड़ी उप विजेता रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

युगल मुकाबलों में भूपेश और एनके अत्री ने पहला, प्रांजल और सोमू रे ने दूसरा स्थान पाया। वेटर्न वर्ग के हुए मुकाबले में अशोक चौहान ने विजेता की ट्राफी पर कब्जा जमाया। वहीं एनके अत्री उप विजेता रहे। एसोसिएशन के सचिव अलकेश सैणी ने बताया कि इल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में नाहन में होने वाली राज्य स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता के लिए शिमला की टीम के खिलाड़ी चुने जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों की सूची राज्य सचिव यशपाल राणा को भेज दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें