फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए एक साथ दो तोहफे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। कौशल विकास निगम के तहत एचआरटीसी में सेवाएं दे रहे प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए परिवहन निगम ने एक साथ दो तोहफे दिए हैं। हाईकोर्ट के आदेशानुसार परिवहन निगम ने इन प्रशिक्षु कंडक्टर के लिए पालिसी और प्रति घंटा 15 से बढ़ाकर 25 रुपये किए जाने पर परिवहन मंत्री जीएस बाली का आभार जताया। इस अवसर पर प्रशिक्षु कंडक्टर ने सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें परिवहन मंत्री को गदा देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बाली ने कहा कि प्रशिक्षु कंडक्टर का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन था। हाईकोर्ट ने ही इन कंडक्टरों के लिए पालिसी बनाने की बात कही है। निगम प्रबंधन को पालिसी बनाने के निर्देश दिए हैं। इस पालिसी को हाईकोर्ट में पेश किया जाना है। हाईकोर्ट के आदेशानुसार इनके भविष्य का फैसला होगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल में परिचालकों की कमी चल रही थी। इन प्रशिक्षु कंडक्टर के सहयोग से ही रुकी बसें चलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें