फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी कोर्ट में आरोपी बीओ ने लगाई जमानत की अर्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। होशियार सिंह की मौत के मामले में न्यायिक हिरासत में चले रहे बीओ ने मंडी कोर्ट में जमानत की अर्जी लगाई है। किसी समारोह का जिक्र करते हुए कोर्ट से आरोपी ने जमानत मांगी है। इस मामले में बीओ, तत्कालीन फोरेस्ट गार्ड समेत छह आरोपी 1 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में है। उधर, बिसरा रिपोर्ट में कीटनाशक की पुष्टि होने के बाद सेकेंड ओपिनियन के लिए रिपोर्ट चिकित्सकों को भेजी गई है।
विज्ञापन

फोरेस्ट गार्ड की मौत के मामले में सीआईडी ने जांच तेज कर दी है। गार्ड के बैग से बरामद जीपीएस उपकरण और फोन लोकेशन को ट्रेस किया जा रहा है। हालांकि दोनों उपकरण एफएसएल की टीम के पास हैं और जल्द इस रहस्य से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है कि गायब होने के आखिर दो दिन बाद होशियार सिंह कहां-कहां रहा। पहले हत्या और बाद में आत्महत्या का मामला तब्दील करने वाली मंडी पुलिस की किरकिरी के बाद सीआईडी जांच में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। वहीं हर पहलू को नए सिरे से जांचा और परखा जा रहा है। उधर एसपी सीआईडी अशोक कुमार ने कहा कि आरोपी बीओ ने किसी समारोह का हवाला देते हुए मंडी कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें