फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दराटी लेकर तेंदुए से भिड़ गई 60 साल की महिला, ऐसे बचाई जान

Tue, 15 Jun 2021 08:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मपुर/टिहरा (मंडी)

सार

 तेंदुआ ने वृद्धा के दाएं हाथ पर झपट कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वृद्धा के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया। 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के धर्मपुर में लौंगणी पंचायत के हुक्कल गांव में घास काट रही वृद्ध महिला (60) बर्फी देवी अपनी जान बचाने के लिए हाथों में दराटी लिए तेंदुए से भिड़ गईं। वह दो से तीन मिनट तक तेंदुए के सामने तेजधार दराटी घुमाते घुमाते जोर-जोर से चिल्लाती रहीं। तेंदुआ ने वृद्धा के दाएं हाथ पर झपट कर लहूलुहान कर दिया, लेकिन महिला ने हिम्मत नहीं हारी। वृद्धा के इस हौसले को देख साथ में घास काट रही अन्य महिलाएं भी पहुंच गईं और सभी ने एकजुट होकर तेंदुए पर चिल्लाते हुए हमला बोल दिया।

विज्ञापन


शोर सुनकर ग्रामीण भी वहां आ गए और तेंदुए भाग खड़ा हुआ। यह घटना मंगलवार सुबह आठ से साढ़े आठ बजे की है। जब लोगों को इस बात का पता चला तो उन्होंने वृद्ध महिला को तुरंत निजी वाहन से सरकाघाट अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया है। वहीं, इसकी सूचना वन विभाग धर्मपुर के अधिकारियों को भी दी गई और पुलिस थाना धर्मपुर को भी सूचित कर दिया है। डीएसपी सरकाघाट ने मामले की पुष्टि की है ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें