फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#LadengeCoronaSe: 60 हजार अनुबंध-नियमित कर्मचारी भी देंगे एक दिन का वेतन

Thu, 26 Mar 2020 05:46 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल अनुबंध नियमित कर्मचारी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष गर्ग, प्रदेश महासचिव अनिल सेन ने कहा कि प्रदेश के हर विभाग में कार्यरत करीब साठ हजार अनुबंध और अनुबंध से नियमित कर्मचारी अपनी स्वेच्छा से कोविड-19 रिस्पांस फंड में अपने एक दिन का वेतन देने के लिए तैयार हैं। अनिल सेन ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार इजाजत दे तो संगठन के पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता इस महामारी से उन्मूलन के लिए वालंटियर के तौर पर कार्य करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने प्रदेश के हर कर्मचारी वर्ग, संपन्न व्यक्ति, व्यापारी वर्ग से भी आग्रह किया है कि वे संकट के इस दौर में प्रदेश सरकार की यथासंभव सहायता करें। 

विज्ञापन


अर्की में डिपो संचालक लोगों को घर-घर जाकर बांट रहे राशन

वहीं, उपमंडल में एसडीएम अर्की के आदेश पर वीरवार से डिपो संचालक घर-घर जाकर राशन पहुंचा रहे हैं। लोगों को आटा, चावल, नमक, दालें, रिफाइंड, सरसों तेल, चीनी, गेहूं सहित अन्य खाद्य वस्तुएं दी जा रही हैं। राशन विक्रेता लोगों को राशन लेते वक्त उचित दूरी बनाए रखने व भीड़ इकट्ठा न करने का सख्ती से पालन भी करवा रहे हैं। स्थानीय राधेश्याम, हरिकृष्ण, ललित, मनोज, श्यामादेई, गोदावरी, परस राम शर्मा, सत्या देवी, हुकम चंद शर्मा, प्रेमलाल, कलावती, गौरव सहित अन्य लोगों ने एसडीएम विकास शुक्ला के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह लोगों की मूलभूत सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया सही फैसला है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें