फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: सशस्त्र वाहिनी जुन्गा के 60 अधिकारी व कर्मी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने किया पुरस्कृत
विज्ञापन

उत्कृष्ट कार्य करने पर मिला स्टार परफॉर्मर पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। प्रथम हिमाचल प्रदेश सशस्त्र वाहिनी जुन्गा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टार परफॉर्मर पुरस्कार से सम्मानित किया।
विज्ञापन


वाहिनी के कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने पुरस्कार प्रदान किए। इस पहल का उद्देश्य कर्मचारियों के समर्पण, कार्यकुशलता और वाहिनी के विकास में उनके योगदान को प्रोत्साहित करना है। कमांडेंट भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि सम्मानित कार्मिकों ने नियमित ड्यूटी के अतिरिक्त विभिन्न शाखाओं, कार्यालयों और अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्षेत्रों में जिम्मेदारी और निष्ठा के साथ कार्य किया है। इनके योगदान से वाहिनी की प्रशासनिक व्यवस्था, कार्यप्रणाली और विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन में मदद मिली है। उन्होंने कहा कि वाहिनी में बेहतर कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को पहचान दिलाने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए स्टार परफॉर्मर पुरस्कार प्रदान किए जा रहे हैं। कमांडेंट ने बताया कि वाहिनी में सुरक्षा व्यवस्था, प्रशिक्षण, कार्यालय प्रबंधन, प्रशासनिक कार्यों और आधारभूत सुविधाओं के विकास सहित विभिन्न क्षेत्रों में अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें