फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी बारिश का कहर: कांगड़ा में एक सप्ताह में 60 करोड़ का नुकसान, चंबा में रात आठ बजे के बाद आपातकालीन वाहन ही चलेंगे

Tue, 20 Jul 2021 08:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला/कांगड़ा/चंबा

सार

चंबा जिले में आपातकालीन वाहनों को छोड़ मंगलवार रात आठ से सुबह पांच बजे अन्य वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। मौसम विभाग के 24 घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने फैसला लिया है। 
विज्ञापन
डीसी कांगड़ा निपुण जिंदल। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले एक हफ्ते से मानसून के सक्रिय होते ही हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। इससे अब तक विभिन्न विभागों और आम जनता को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। जिलाधीश डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि भारी बारिश के कारण एक हफ्ते के दौरान ही करीब 60 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। भारी बारिश के कारण सरकारी और लोगों की निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लगातार बिगड़ रहे मौसम के बीच जिला कांगड़ा में मंगलवार को रेड अलर्ट घोषित किया गया था। बुधवार को जिला में येलो अलट घोषित किया गया है। उन्होंने लोगों से इस दौरान नदी-नालों और खड्डों के पास न जाने का आग्रह किया है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया है कि जिला में बाधित हुई व्यवस्थाओं को पुन: बहाल करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से युद्ध स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

उधर, चंबा जिले में 21 जुलाई को भारी बारिश की संभावना है। जिला प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। साथ ही समस्त विभागीय अधिकारियों को सचेत रहने के आदेश दिए गए हैं। पूर्वानुमान के अनुसार 21 जुलाई को 24 घंटे में जिले में भारी बारिश की संभावना है। इसमें बाढ़ और बादल फटने जैसी घटनाएं भी हो सकती हैं। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
विज्ञापन


बहरहाल, प्रशासन ने मंगलवार को खासकर रात आठ से लेकर बुधवार सुबह पांच बजे तक एंबुलेंस और आपातकालीन सेवा वाहन, सैन्य, अर्द्धसैन्य बलों के वाहनों को छोड़कर अन्य सभी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि सभी विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने लोगों से भी आह्वान किया है कि वे बिना वजह घरों से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें