फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रद्द हो जाएंगे 60 बसों के रूट परमिट!

Fri, 13 Jun 2014 09:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में लोकल रूटों पर ओवरलोडिंग समेत नियमों की अवहेलना करने वाली 60 बसों के रूट परमिट रद्द होंगे।
विज्ञापन


परिवहन विभाग मनमानी करने वाले 60 बस ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई का मामला रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी (आरटीए) की बैठक में ले जा रहा है।

आरटीए की बैठक में संबंधित बस ऑपरेटरों के रूट परमिट रद्द करने, परमिट सस्पेंड करने और भारी जुर्माना लगाने के निर्देश जारी हो सकते हैं।

उल्लेखनीय है कि परिवहन विभाग के निर्देशों के बावजूद बसों में भारी ओवरलोडिंग की जा रही है। बसों के ड्राइवर-कंडक्टर न वर्दी पहन रहे हैं और न ही नेम प्लेट लगा रहे हैं।

बसों में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, अपंगों और कैंसर पीड़ितों को आरक्षित सीटों का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है।
इस तरह की शिकायतें विभाग को लगातार मिल रही है।

बस स्टैंड से शुरू हो जाती है ओवरलोडिंग

शहर की लोकल बसों में प्रशासन की नाक तले बस स्टैंड से ही ओवरलोडिंग शुरू हो जाती है। मगर पुलिस व आरटीओ प्रशासन चाहकर भी ऑपरेटरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों और बुजुर्ग लोगों को उठानी पड़ती है। विभाग हमेशा कार्रवाई की बात तो करता है लेकिन जमीन स्तर पर हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें