हिमाचल प्रदेश सरकार ने छह तहसीलदारों को एचएएस की पदोन्नति कर नई नियुक्तियां दी हैं। पदोन्नति के बाद गौरव चौधरी को डीसी शिमला के सहायक आयुक्त की नियुक्ति दी गई है। प्रवीण कुमार टाक को पदोन्नत कर उप सचिव राजस्व तैनात किया गया है।
शशिपाल शर्मा को ओएसडी सैनिक कल्याण की तैनाती दी गई है। कुलदीप कुमार पटियाल को रिकांगपिओ में परियोजना अधिकारी आईटीडीपी नियुक्त किया गया है। वरिंद्र शर्मा को एसडीएम संगड़ाह और नरेंद्र कुमार-2 को संयुक्त निदेशक आईजीएमसी में नियुक्त किया गया है।
वरिंद्र शर्मा को साथ ही संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य शिक्षा और अनुसंधान भी लगाया गया है। इसके अलावा आईएएस अधिकारी विनोद कुमार को भू अधिग्रहण अधिकारी ब्यास डैम प्रोजेक्ट तैनात किया गया है। उधर, अनिल कुमार को पदोन्नति के बाद तीसरी आईआरबी पंडोह में नियुक्ति दी गई है। विनोद कुमार को डीएसपी केलांग तैनात किया गया है।