फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलने वाला है तनख्वाह के साथ बढ़ा हुआ डीए

Fri, 28 Aug 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में लगभग पौने दो लाख कर्मचारियों को डीए की छह प्रतिशत बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी कर दी है। एक जनवरी 2015 से देय डीए की किस्त कर्मचारियों और पेंशनरों को अक्तूबर में मिलने वाले वेतन के साथ मिलेगी। एक जनवरी से 31 अगस्त 2015 तक का एरियर जीपीएफ खाते में जमा होगा।
विज्ञापन


इस पर एक अक्तूबर से ब्याज भी देय रहेगा। कंट्रीब्यूटरी पेंशन स्कीम के तहत भी यह लाभ मिलेगा। इसके तहत अगर इस स्कीम के तहत जीपीएफ खाता बंद है तो भुगतान वेतन के साथ अक्तूबर में होगा। डीए की किस्त अखिल भारतीय अधिकारी सेवा, न्यायिक सेवा और यूजीसी में सरकारी कर्मचारियों को भी मिलेगी।

इस भुगतान में 50 पैसे से अधिक को एक रुपया माना जाएगा। जहां तक पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग, यूनिवर्सिटी और बोर्ड इत्यादि के कर्मचारियों का सवाल है तो प्रबंधनों को अपने स्तर पर फैसला लेना होगा। संगठन को अपने स्रोतों के आधार पर ही इस पर कदम उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें